CG - कांग्रेस पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जयसवाल पहुंचे सीएम हाउस, कई अन्य पूर्व विधायक भी उनके साथ शामिल, भूपेश बघेल से की मुलाकात.....
कांग्रेस पार्टी से निष्कासित होने के बाद पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और डॉ. विनय जयसवाल पूर्व विधायकों के साथ सीएम हाउस पहुंचे। पूर्व विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की।




रायपुर। कांग्रेस पार्टी से निष्कासित होने के बाद पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और डॉ. विनय जयसवाल पूर्व विधायकों के साथ सीएम हाउस पहुंचे। पूर्व विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद दोनों पूर्व विधायकों ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दोनों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया है।
बता दें कि कल पूर्व विधायकों ने विनय जयसवाल के घर आपात बैठक की थी। इसे लेकर कांग्रेस में हलचल तेज हो गई थी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर हार का ठीकरा फोड़ा था। इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने संज्ञान लेकर निष्कासन की कार्यवाही की है।