CG - बलौदा बाजार की घटना को लेकर पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने एक दिन का धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश के लिए कलंक, भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने नारेबाजी की, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांगा इस्तीफा...

धरना देकर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर मांगा सीएम से इस्तीफा

बलौदा बाजार की घटना देश के लिए कलंक : जैन

भाजपा शासन में पिस रहे आदिवासी : कश्यप

जगदलपुर : बलौदा बाजार की घटना देश के लिए कलंक है। देश में कहीं भी नाराज लोगों के समूह ने कलेक्टोरेट व एसपी आफिस को नहीं जलाया है। यह बात गुरुवार को जिला मुख्यालय नारायणपुर में बलौदा बाजार की घटना के विरोध में एक दिनी धरना पर बैठे कांग्रेसजनों को संबोधित करते जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कही।

धरना के दौरान कांग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी कर राज्य सरकार व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस्तीफा मांगा। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व बलोदा बाजार जिले में सतनामी समाज के द्वारा स्थापित जैतखंब को कतिपय लोगों के द्वारा क्षति पहुंचाने से नाराज समाज के लोगों ने कलेक्टोरेट व एसपी कार्यालय  को आग के हवाले कर दिया था।

उस घटना में कुछ कांग्रेस नेताओं का नाम शामिल किए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने गुरुवार को पीसीसी के निर्देश पर पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर धरना दिया। जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन को नारायणपुर का प्रभारी बनाया गया था। उन्होने जिला मुख्यालय नारायणपुर के गांधी चौक के पास कांग्रेसजनों के साथ धरना दिया।

नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है प्रदेश के आदिवासी, दलित व वंचित तबकों को प्रताड़ित करने की घटनाएं सरकारी संरक्षण पा रही हैं। उन्होने कहा कि भाजपा शासन में बस्तर समेत राज्य के आदिवासी पिस रहे हैं। उन्हें नाना प्रकार से प्रताड़ित किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रजनू नेताम व अन्य वक्ताओं ने घटना की निंदा करते भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया।

इस दौरान परमजीत सिंह जसवाल, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, विजय सलाम, राजेश दीवान, महमूद भाई, अजय देशमुख, रवि देवांगन, बीपी शुक्ला, प्रमोद नैलवाल, अमित भद्र, बोधन देवांगन, शेख तौहिद, माधेश्वर, गुड्डू राव, उमेश कर्मा, दीपक गांधी, मोती ऊसेंडी, तरूण देहारी, धर्मेंद्र ठाकुर, सुकरू आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।