CG पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की राजनीति में एंट्री : क्रिकेटर राजेश चौहान प्रोफेशनल कांग्रेस से करेंगे राजनीतिक पारी की शुरुआत…प्रोफेशनल कांग्रेस की को-ऑर्डिनेटर जरिता ने दिलाई सदस्यता……




भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में रहने पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अब राजेश चौहान कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। उन्होंने प्रोफेशनल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली है।
प्रोफेशनल कांग्रेस की ईस्ट जोन कोर्डिनेटर सुश्री ज़रिता लेफ्टलोंग ने चौहान को पार्टी का गमछा पहनाया। प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दामाद क्षितिज चंद्राकर ने चौहान को पार्टी में प्रवेश करवाया।
दुर्ग-भिलाई सियासी जानकार राजेश चौहान को वैशाली नगर विधान सभा से चुनाव लड़ने का दावेदार बता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राजेश चौहान इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले छत्तीसगढ़ के इकलौते क्रिकेटर हैं।
जानें क्या है प्रोफेशनल कांग्रेस
अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक विभाग, भारत में समावेशी और प्रगतिशील राजनीति की उन्नति में योगदान करने के लिए आपका मंच है। एआईपीसी के साथ आपका सारा काम सीधे तौर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक लक्ष्यों और उद्देश्यों को पूरा करता है।
जरिता लैतफलांग के आगमन पर प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्युश भारद्वाज, भिलाई कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर, दुर्ग उपाध्यक्ष पृथ्वीराज चंद्राकर, सचिव अमृता सिंह, ममता सिंह, भिलाई अध्यक्ष राकेश मिश्रा, संदीप निरंकारी, मंजीत निरंकारी, निखिल शाह, दीप सारस्वत् सुदीप, इमरान अंसारी, सुमित पवार, गुरदीप भाटिया, सौरभ ताम्रकार, योगेश राठी, त्रिभुवन देवागन, डॉ नवीन कोरा, योगेश साहू, रोशन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। पिछले कुछ दिनों में दुर्ग चैप्टर अध्यक्ष भुवनेश कुमार साहू के द्वारा संदीप निरकारी, मंजीत निराकारी, डॉ. ललित भुवाल, सुमित पवार, ममता सिंह, डॉ.नवीन कोरा व इमरान अंसारी प्रोफेशनल कांग्रेस से जुड़ चुके है।