CG - बड़ेराजपुर और कोपरा क्षेत्र के किसान धान कटाई के साथ मक्का तोड़ाई करने में जुटे...

CG - बड़ेराजपुर और कोपरा क्षेत्र के किसान धान कटाई के साथ मक्का तोड़ाई करने में जुटे...
CG - बड़ेराजपुर और कोपरा क्षेत्र के किसान धान कटाई के साथ मक्का तोड़ाई करने में जुटे...

बड़ेराजपुर और कोपरा क्षेत्र के किसान धान कटाई के साथ मक्का तोड़ाई करने में जुटे 

फरसगांव / विश्रामपुरी : कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत सभी ग्राम में धान की कटाई के साथ साथ मक्का तोड़ाई का कार्य लगातार जारी है इसी तरह आंचल में तेज हो गई है जल्दी पकने वाले धान की कटाई दीपावली से पहले ही शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक बड़े राजपुर और धामनपुरी कोपरा आंचल में हाइब्रिड अरुना प्रजाति के 1008 महामया सिल्क 1010 ओम थीर्र को 40% एरिया में बोया गया है इसकी कटाई तेज गति से चल रही है। दीपावली से पहले से तक 70% फसल कटाई पुरी की जाएगी हरूना धान दशहरा की पहले ही पूरी तरह पककर तैयार हो गई थी खेतों की जमीन इस वर्ष गीली होने के कारण हार्वेस्टर मशीन धान की कटाई करने खेतों के अंदर नहीं जा एगी। पा रही है।

इसी वजह से किसान मजदूर के भरोसे निर्भर है जिसके कारण मजदूरों की मांग बढ़ने से मजदूरों का काम पड़ रहे हैं। महिला मजदूरों का मजदूरी दर पिछले वर्ष जहां 150 था इस वर्ष बढ़कर 200 से 250 तक चला गया है वहीं पुरुष मजदूर का रेट 300 से 350 तक लिया जा रहा है।

धान की बीड़ी बनाई का मजदूरी दर 350 लिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि, हार्वेस्टर मशीन से धान कटाई के लिए गत वर्ष 1500 से 2000 था इस वर्ष 1800 से 2500 रूपये तक हो गया है प्रेशर मशीन से मिजाई कराने प्रति घंटा 1400 से 1500 रुपए लिए जा रहे हैं।

इसी तरह ग्राम हरवेल, बालेंगा, धामनपुरी पिढापाल, तितरवंड गम्हरी पिटीसपाल लिहागांव पारोंड, तराईबेड़ा डिहीपारा, पातरीपारा में भी धान कटाई मक्का तोड़ाई में किसान व्यस्त हो चुके हैं।