CG पूर्व विधायक का निधन: कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन,अस्पताल में ली अंतिम सांस,पार्टी में शोक की लहर...

महासमुंद विधानसभा के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का आज रायपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे महासमुंद विधानसभा से तीन बार विधायक रहे।

CG पूर्व विधायक का निधन: कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन,अस्पताल में ली अंतिम सांस,पार्टी में शोक की लहर...
CG पूर्व विधायक का निधन: कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन,अस्पताल में ली अंतिम सांस,पार्टी में शोक की लहर...

महासमुंद। महासमुंद विधानसभा के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का आज रायपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे महासमुंद विधानसभा से तीन बार विधायक रहे। बताया जाता है कि अपने कार्यकाल के दौरान अग्नि चंद्राकर ने महासमुंद में काफी विकास कार्य कराये। उन्हें पंडित श्यामाचरण शुक्ल और उसके बाद अजीत जोगी का करीबी माना जाता था।

अग्नि चंद्राकर के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा अपने वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर जी के निधन का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल दें।

अग्नि चंद्राकर का पार्थिव शरीर रविवार को रायपुर से उनके गृह ग्राम लभरा कला लेकर जाया गया, जहां कल उनका अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कई सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि अग्नि चंद्राकर आखिरी दौर में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में बीज निगम के अध्यक्ष रहे हैं। वे कोल लेवी मामले के मुख्य आरोपी सूर्यकान्त तिवारी के ससुर थे। सूर्यकान्त तिवारी इस मामले में अन्य आरोपियों के साथ रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।