CG - "एक होली ऐसी भी" होलिका दहन समारोह,जगदलपुर डी एन इवेंट द्वारा आयोजित किया जायेगा...

CG -
CG - "एक होली ऐसी भी" होलिका दहन समारोह,जगदलपुर डी एन इवेंट द्वारा आयोजित किया जायेगा...

"एक होली ऐसी भी" होलिका दहन समारोह,जगदलपुर डी एन इवेंट द्वारा आयोजित किया जायेगा 

जगदलपुर : रंगों का त्यौहार होली के शुभ अवसर पर DN Events के द्वारा गायत्री गुरुकुल, तीतीरगांव  में "एक होली ऐसी भी" होलिका दहन समारोह का भव्य आयोजन आगामी 24 मार्च को शाम 4 बजे किया जायेगा।

इस कार्यक्रम के बारे मे विस्तृत जानकारी के लिए संस्था की फाउंडर मिस निहारिका मोदी ने बताया यह विशेष आयोजन बच्चों के संग मिल कर रंगों का त्यौहार एवं होलिका दहन भी आश्रम के प्रांगण में किया जायेगा साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।

उक्त कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग सभी उपस्थित रहेंगे साथ ही पुरे आयोजन के बाद सभी बच्चों एवं गणमान्य लोगों के लिए होली का विशेष पकवान भी बनाया जायेगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य है बच्चों के साथ होली के बारे में जागरूक करना एवं होली कि विशेषता के बारे में जानकारी देना है DN Events की पूरी टीम की ओर से होली कि अग्रिम बधाई एवं शुभकामनायें।