CG - आत्मानंद स्कूल के सामने मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या फिर......जांच में जुटी पुलिस......

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां आज सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

CG - आत्मानंद स्कूल के सामने मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या फिर......जांच में जुटी पुलिस......
CG - आत्मानंद स्कूल के सामने मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या फिर......जांच में जुटी पुलिस......

कोरबा।कोरबा में कटघोरा मुख्य मार्ग पर संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक के संबंध में किसी तरह की जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

शव नाली के स्लैब के ऊपर मिला है, मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।