CG Crime News : राजधानी के इस कार शोरूम मालिक ने महिला मैनेजर से की गंदी हरकत, सैलरी के नाम पर गाली-गलौज कर भगाया, FIR दर्ज.....

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कार शोरूम में काम कर रही महिला मैनेजर ने शोरूम के मालिक पर छेड़छाड़ और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। जिस मामले में महिला ने गुढ़यारी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

CG Crime News : राजधानी के इस कार शोरूम मालिक ने महिला मैनेजर से की गंदी हरकत, सैलरी के नाम पर गाली-गलौज कर भगाया, FIR दर्ज.....
CG Crime News : राजधानी के इस कार शोरूम मालिक ने महिला मैनेजर से की गंदी हरकत, सैलरी के नाम पर गाली-गलौज कर भगाया, FIR दर्ज.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कार शोरूम में काम कर रही महिला मैनेजर ने शोरूम के मालिक पर छेड़छाड़ और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। जिस मामले में महिला ने गुढ़यारी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत दर्ज करवाई की वह कार शोरूम में मैनेजर है। 23 सितंबर को शोरूम का मालिक गणेश अनंत उसके पास गया और कुछ देर बातचीत के बाद उसे अश्लील तरीके से छूने लगा। महिला ने जब इस हरकत का विरोध किया तो सॉरी कह दिया लेकिन कुछ देर बाद फिर से वही हरकत दोहराने लगा।

जिसके बाद महिला को गुस्सा आया। इतना ही नहीं इसके महिला के नाराजगी जताने पर महिला से गाली-गलौज की। वहां मौजूद अन्य स्टाफ देखते रहे लेकिन किसी ने भी विरोध नहीं किया। महिला ने जब हिसाब करने की बात कही तो उसे शोरूम से बाहर निकाल दिया। फ़िलहाल गुढयारी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।