CG CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म, शादी के लिए डाला दबाव तो की ये हरकत, मामले की जांच में जुटी पुलिस....
आए दिन प्रदेश के कई इलाकों से दुष्कर्म की वारदातें सामने आते रहती है। इसी बीच न्यायधानी से एक और दुष्कर्म की वारदात सामने आई है।




बिलासपुर। देश और प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर कई कानून बनाए गए हैं। इसके बावजूद दुष्कर्म के आरोपियों पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। छेड़छाड़ और रेप के मामले का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन प्रदेश के कई इलाकों से दुष्कर्म की वारदातें सामने आते रहती है। इसी बीच न्यायधानी से एक और दुष्कर्म की वारदात सामने आई है।
बता दें कि, न्यायधानी में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। इसके बाद युवक ने शादी की बात से इनकार कर दिया। वहीं युवती ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई हैं। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।