CG Congress Loksabha Candidate : कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान,भूपेश बघेल सहित इनके नाम शामिल,देखें लिस्ट…
डेस्क : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 39 सीटों से प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 6 पर प्रत्याशी घोषित हुए हैं। इनमें पूर्व CM भूपेश बघेल का भी नाम हैं। उन्हें राजनांदगांव से उम्मीदवार बनाया गया है।




नगर भारत डेस्क : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 39 सीटों से प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 6 पर प्रत्याशी घोषित हुए हैं। इनमें पूर्व CM भूपेश बघेल का भी नाम हैं। उन्हें राजनांदगांव से उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता की शुरुआत उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा की जानकारी देते हुए की।
पहली सूची में 39 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। इसमें राहुल गांधी के साथ ही छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू का नाम भी शामिल है। कुछ देर पहले वायरल हुई सूची ही फाइनल सूची है। वेणुगोपाल ने इसी सूची को प्रेसवार्ता के दौरान पढ़ा। 39 में 15 सामान्य वर्ग के हैं। 24 एससी, एसटी, ओबीसी और अल्प संख्यक हैं।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की जांजगीर से डॉ. शिव कुमार, कोरबा से ज्योत्सना महंत, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, दुर्ग से राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू का नाम शामिल है।