CG - लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पराजय स्वीकार कर ली है - रूप सिंह मण्डावी

CG - लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पराजय स्वीकार कर ली है - रूप सिंह मण्डावी
CG - लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पराजय स्वीकार कर ली है - रूप सिंह मण्डावी

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पराजय स्वीकार कर ली है - रूप सिंह मण्डावी

कांग्रेस का कोई नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं, हार का भय हावी

विधानसभा चुनाव में भाजपा से मिली करारी हार से उबर नहीं पा रही कांग्रेस

जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पराजय स्वीकार कर ली है। कांग्रेस के नेता बस्तर लोकसभा में भाजपा की जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है इसलिये चुनाव लड़ने को कोई भी कांग्रेसी तैयार नहीं हो रहा है। कांग्रेस बस्तर लोकसभा सीट में प्रत्याशी इन्हीं कारणों से घोषित नहीं पा रही है। 

भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने कहा कि भाजपा के द्वारा बस्तर लोकसभा चुनाव प्रत्याशी महेश कश्यप के नाम घोषणा किये आज 20 दिन हो गये हैं। वहीं कांग्रेस अपना प्रत्याशी तक चुनाव लड़ाने के लिये ढूंढ़ नहीं पा रहीं हैं। देश के इतने पुराने राजनीतिक दल की ऐसी स्थिति भी बन जायेगी, यह किसी ने भी नहीं सोचा था। विधानसभा चुनाव में भाजपा से मिली करारी हार से कांग्रेस उबर नहीं पायी है, कांग्रेसियों में लोकसभा चुनाव में भी पराजित होने का भय हावी हो गया है। 

रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि कांग्रेस के पास बस्तर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिये कई कांग्रेसी नेता हैं लेकिन जिसका भी नाम प्रत्याशी बनाने आगे किया जा रहा है, वो अपनी टिकट दूसरे की ओर उछाल रहा है। चुनाव लड़ने को कोई भी कांग्रेसी नेता तैयार नहीं है । यकीन नहीं होता कि देश में सबसे अधिक समय तक शासन चलाने वाले कांग्रेस पार्टी को ऐसे दिन भी देखने पड़ रहे है। अब तो चुनाव लड़ने के बजाय कांग्रेस को अपनी स्थितियों की समीक्षा व चिंता करने की अधिक आवश्यकता है।