CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों को दी श्रद्धांजलि, बोले- जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, खून के कतरे-कतरे का हिसाब चुकाएंगे हम....
शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर जिले के करनपुर स्थित 201 कोबरा सीआरपीएफ कैंप पहुंचे। यहां सीएम साय ने सुकमा/बीजापुर की सीमावर्ती क्षेत्र थाना जगरगुण्डा के टेकलगुड़ेम गांव में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए 03 जवानों स्व. देवन सी, स्व. पवन कुमार और स्व. लांबधर सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की।




रायपुर। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर जिले के करनपुर स्थित 201 कोबरा सीआरपीएफ कैंप पहुंचे। यहां सीएम साय ने सुकमा/बीजापुर की सीमावर्ती क्षेत्र थाना जगरगुण्डा के टेकलगुड़ेम गांव में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए 03 जवानों स्व. देवन सी, स्व. पवन कुमार और स्व. लांबधर सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम साय ने कहा कि, आज बस्तर के 201 कोबरा सीआरपीएफ कैंप करनपुर में पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने नए कैंप बनाये जा रहे हैंए जिससे नक्सली बौखलाए हुए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं।
शहीदों जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उनके खून के कतरे-कतरे का हिसाब हम चुकाएंगे। हम इन जनविरोधी विकास अवरोधक नक्सलियों से लड़ाई दृढ़ता से जारी रखेंगे।