Fish in Saroda Dam : छत्तीसगढ़ के इस डैम में मिली 80 किलो की दुर्लभ मछली, दीदार के लिए लगी लोगों की भीड़, देखें विशालकाय मछली की तस्वीरें.....
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के सरोदा बांध में मछली पडकड़ने गया एक मछुआरा उस वक्त हैरान रह गया जब उनके बिछाए जाल में कुछ भारी भरकम चीज आकर फंस गई। सरोधा बांध में मिली यह मछली तकरीबन छह से सात फुट लंबी और करीब 80 किलों वजनी है।




कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के सरोदा बांध में मछली पडकड़ने गया एक मछुआरा उस वक्त हैरान रह गया जब उनके बिछाए जाल में कुछ भारी भरकम चीज आकर फंस गई। सरोधा बांध में मिली यह मछली तकरीबन छह से सात फुट लंबी और करीब 80 किलों वजनी है। इतनी विशालकाय मछली के मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगो की भीड़ इकठ्ठी हो गई। इस विशालकाय मछली को जिसने भी देखा, देखता ही रह गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
मैकल पर्वत के बीच झरनों के साथ ही सरोदा बांध भी मौजूद है। यह बांध तीनों ओर से पर्वतों से घिरा हुआ है। इस बांध में काफी मात्रा में मछलियां पाई जाती है। आसपास के शहरों में इस बाद से पकड़कर लायी गई मछलियों की डिमांड रहती है। यही वजह है कि लोग दूर-दूर से खुद यहां मछली पकड़ने और खरीदने के लिए पहुंचते है।