CG - Bulldozer Action : अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई, 742 घरों पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप......

जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। आज सुबह से मकान और दुकान को बुल्डोजर से तोड़ने की कार्यवाही  की जा रही हैं। 

CG - Bulldozer Action : अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई, 742 घरों पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप......
CG - Bulldozer Action : अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई, 742 घरों पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप......

बिलासपुर। जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। आज सुबह से मकान और दुकान को बुल्डोजर से तोड़ने की कार्यवाही  की जा रही हैं। 

दरअसल, शहर के चांटीडीह के मेलापारा स्थित में 742 घरों में बुल्डोजर चलाया गया हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों और नगर निगम अफसरों के साथ जमकर विवाद हुआ लेकिन अफसरों पर इसका कोई प्रभाव नही पड़ा। इसका विरोध कर रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, पिछले तीन दशकों से स्थानीय लोगों का काबिज हैं। तनाव के बीच अवैध अतिक्रमण पर बुल्डोजर से तोड़ने की कार्यवाही की जा रही हैं। 

वहीं कुछ दिन पहले ही दंतेवाड़ा जिले की व्यवसायिक नगरी गीदम की हाराम ग्राम पंचायत में धड़ल्ले से अवैध अतिक्रमण का  खेल गीदम दंतेवाड़ा नेशनल हाईवे 163 ए के ठीक किनारे वर्षो से चल रहा है। जिस पर प्रशासन की भी नजर नही पड़ रही है।