CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं पर बरसी ‘विष्णु’ कृपा, धान खरीदी को लेकर लिया बड़ा फैसला, देर शाम तक सरकार कर सकती है ये बड़ी घोषणा......
छत्तीगसढ़ की विष्णुदेव सरकार ने किसानों को आज बड़ी राहत दी है। सरकार ने धान खरीदी की तारीख को बढ़ाने का फैसला कर लिया है। यानि कल 31 दिसंबर के बाद भी धान खरीदी चालू रहेगी। बता दें कि सरकार ने पहले 31 जनवरी तक धान खरीदी करने का ऐलान किया था।




रायपुर। छत्तीगसढ़ की विष्णुदेव सरकार ने किसानों को आज बड़ी राहत दी है। सरकार ने धान खरीदी की तारीख को बढ़ाने का फैसला कर लिया है। यानि कल 31 दिसंबर के बाद भी धान खरीदी चालू रहेगी। बता दें कि सरकार ने पहले 31 जनवरी तक धान खरीदी करने का ऐलान किया था। लेकिन अब तक कई किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं, जिसके चलते सरकार ने यह फैसला लिया है। हालांकि अभी तक सरकार ने बढ़ी हुई तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन शाम तक सरकार तारीख बढ़ाने की घोषणा कर देगी।
मिली जानकारी के अनुसार सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि शाम तक सरकार धान खरीदी की तारीख को बढ़ाने का फैसला कर लेगी। उन्होंने धान खरीदी को लेकर कहा कि इस बार प्रदेश में समर्थन मुल्य पर 1 करोड़ 50 लाख टन धान की खरीदी होगी। बता दें कि सरकार ने धान खरीदी की आखिरी तारीख 31 जनवरी तय की थी।