CG ब्रेकिंग : PSC भर्ती गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन PSC चेयरमैन टामन सोनवानी समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज.....

छत्तीसगढ़ में पीएससी भर्ती गड़बड़ी मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मामले में EOW में FIR दर्ज की गयी है। तत्कालीन पीएससी चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी समेत कुछ नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

CG ब्रेकिंग : PSC भर्ती गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन PSC चेयरमैन टामन सोनवानी समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज.....
CG ब्रेकिंग : PSC भर्ती गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन PSC चेयरमैन टामन सोनवानी समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पीएससी भर्ती गड़बड़ी मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मामले में EOW में FIR दर्ज की गयी है। तत्कालीन पीएससी चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी समेत कुछ नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जीवन किशोर ध्रुव के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 

गौरतलब है कि 11 मई 2023 को सीजी पीएससी 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ था।  इसमें 171 पदों पर पीएससी ने भर्ती की थी, जिसमें 15 लोगों का चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए हुआ था। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि मेरिट लिस्ट में पीएससी चेयरमैन के रिश्तेदारों और कांग्रेस पार्टी के नेताओं के करीबियों को जगह मिली है। इन आरोपों के बाद लोक सेवा आयोग आरोपों के घेरे में थी और बीजेपी के नेता ननकी राम कंवर ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इसके बाद कोर्ट ने 18 लोगों की नियुक्ति को रोकने के आदेश दिए थे। वहीं राज्य सरकार इस मामले की सीबीआई जांच कराने का फैसला ले चुकी है।