CG ब्रेकिंग : हाईकोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती पर लगी रोक हटाई, इतने पदों पर भर्ती का खुला रास्ता.....

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 पर लगी रोक हटा दी है। यह मामला तब शुरू हुआ जब डीजीपी ने गृह विभाग के अवर सचिव को पत्र लिखकर पुलिस विभाग में कार्यरत एक्स सर्विसमैन के बच्चों को भर्ती प्रक्रिया में छूट देने की सिफारिश की थी।

CG ब्रेकिंग : हाईकोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती पर लगी रोक हटाई, इतने पदों पर भर्ती का खुला रास्ता.....
CG ब्रेकिंग : हाईकोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती पर लगी रोक हटाई, इतने पदों पर भर्ती का खुला रास्ता.....

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 पर लगी रोक हटा दी है। यह मामला तब शुरू हुआ जब डीजीपी ने गृह विभाग के अवर सचिव को पत्र लिखकर पुलिस विभाग में कार्यरत एक्स सर्विसमैन के बच्चों को भर्ती प्रक्रिया में छूट देने की सिफारिश की थी। इस सिफारिश को मंजूरी मिलने पर बेदाराम टंडन ने इसे कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर अस्थाई रोक लगा दी थी। अब यह रोक हटा दी गई है।

बुधवार को इस मामले की सुनवाई जस्टिस राकेश मोहन पाण्डेय की बेंच में हुई। सुनवाई के बाद बेंच ने अपने निर्णय में पुलिस कर्मियों के बच्चों को मिलने वाली छूट को हटा दिया, जबकि शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चों और नक्सल प्रभावित इलाकों में कार्यरत जवानों के बच्चों को छूट देने का फैसला किया है। कोर्ट ने इसे आर्टिकल 14 और 16 का उल्लंघन माना, जिससे सामान्य पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए छूट का लाभ असंवैधानिक माना गया। अब भर्ती प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट के बाद आगे बढ़ेगी।

इन जगहों पर होना है फिजिकल टेस्ट

5967 पदों पर भर्तियों को लेकर प्रथम चरण अंतर्गत अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन होना है। इसके लिए रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जगदलपुर एवं कोण्डागांव स्थान तय किया गया है।

इन पदों पर हो रही भर्ती

आरक्षक जीडी : 5110 पद

वाहन चालक : 235 पद

ट्रेड्समैन : 623 पद

जिलेवार पदों की संख्या

रायपुर : 559

दुर्ग : 332

जांजगीर-चांपा : 28

रायगढ़ : 124

मुंगेली : 139

बिलासपुर : 168

मोहला मानपुर, अंबागढ़ चौकी : 228

राजनांदगांव : 160

कोरबा : 177

बलरामपुर – रामानुजगंज : 259

बस्तर : 365

नारायणपुर : 477

सुकमा : 139

बीजापुर : 390

कुल पदों की संख्या : 5967