CG ब्रेकिंग : पुस्तक निगम के पूर्व जनरल मैनेजर को ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार,जाने पूरा मामला…

आय से अधिक संपत्ति, और एक-दो अन्य केस में फंसे पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी को ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

CG ब्रेकिंग : पुस्तक निगम के पूर्व जनरल मैनेजर को ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार,जाने पूरा मामला…
CG ब्रेकिंग : पुस्तक निगम के पूर्व जनरल मैनेजर को ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार,जाने पूरा मामला…

EOW-ACB team arrested former general manager of Pustak Nigam

रायपुर, 30 जून। आय से अधिक संपत्ति, और एक-दो अन्य केस में फंसे पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी को ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक चतुर्वेदी की गिरफ्तारी आंध्रप्रदेश से देर रात की गई। चतुर्वेदी के खिलाफ भ्रष्टाचार, और आय से अधिक संपत्ति के प्रकरण दर्ज हैं। उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिली हुई थी। लेकिन बाद में जमानत खारिज हो गई। इसके बाद से वो फरार चल रहे थे।

बताया गया कि ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम लगातार उनके करीबियों से पूछताछ कर रही थी, और फिर एक जानकारी के आधार पर टीम आंध्रप्रदेश पहुंची और वहां गुंटुर जिले से हिरासत में लिया गया। चतुर्वेदी को कल जिला अदालत में पेश किया जा सकता है। 

चतुर्वेदी पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व चेयरमैन देवजी पटेल के करीबी माने जाते हैं। वो पंचायत विभाग के अफसर हैं। वो पाठ्य पुस्तक निगम में प्रतिनियुक्ति पर थे।