CG BREAKING : शारीरिक शोषण का मामला : 02 आरोपियों ने शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण... नगरनार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार... पीड़िता के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग धारा 376 का अपराध पंजीबद्ध किया गया...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले 02 आरोपी नगरनार पुलिस की गिरफ्त में

पीड़िताओ की रिपोर्ट पर 376 भादवि के दो अलग-अलग मामले पंजीबद्ध  किए गए

रिपोर्ट के चंद घंटों में दोनों आरोपी गिरफ्तार   

नाम आरोपी :-

1- सुशील कुमार बघेल पिता मंगल दास बघेल उम्र 22 वर्ष  निवासी सेमरा नगरनार
2- उमेश पटेल पिता बालेश्वर पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी बजावण्ड  पटेल पारा नगरनार

विवरण :-

       मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  नगरनार क्षेत्र निवासी दो अलग-अलग पीड़िता थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी पीड़िता के साथ कई वर्षों से संपर्क में था जो पीड़िता को पहचान और मित्रता बनाकर विश्वास में लेकर शादी का झांसा देते हुए शारीरिक शोषण किया पीड़िता के द्वारा शादी करने बोले पर टालमटोल करता रहा  और शादी करने से इनकार किया पीड़िता के द्वारा थाना में रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग 376 भादवि  का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  निवेदिता पाल, नगर पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार (भापुसे) को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा दोनों आरोपियों को तत्काल पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल टीम द्वारा दोनों आरोपियों को ग्राम तुरेंनार तथा ग्राम सेमरा से पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों द्वारा पीड़िताओ के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण बलात्कार करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड पर भेजा गया।