CG - महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर, सीएम विष्णुदेव साय ने कही ये बात…जानिए कब आएंगे महिलाओं के खाते में पैसे....
सीएम विष्णु देव साय आज कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा, महतारी वंदन योजना के लिए विवाहित महिलाओं को साल के 12 हजार रुपए देने की योजना बन गई है।




कवर्धा। सीएम विष्णु देव साय आज कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा, महतारी वंदन योजना के लिए विवाहित महिलाओं को साल के 12 हजार रुपए देने की योजना बन गई है। बहुत जल्द महिलाओं को 12 हजार रुपए दिया जाएगा।
सीएम को कार्यकर्ताओं ने गुड़ से तौलकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को अभी एक माह पूरे हुए और सरकार बनते ही प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है। साथ ही 25 दिसबर को प्रदेश के 12 लाख किसानों को 2 साल का बोनस दिया। पीएससी घोटाले के लिए प्रदेश सरकार ने सीबीआई को जांच के लिए दे दिए हैं। इस मामले में जो भी दोषी है उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।