CG - आनलाईन जुआ सट्टा खेलने वालों पर लगाम लगाई बस्तर पुलिस : आरोपियों के कब्जे से 05 मोबाईल एवं 7200/- रूपये नगद एवं 20 नग सट्टा पर्ची किया बरामद, दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार...

CG - आनलाईन जुआ सट्टा खेलने वालों पर लगाम लगाई बस्तर पुलिस : आरोपियों के कब्जे से 05 मोबाईल एवं 7200/- रूपये नगद एवं 20 नग सट्टा पर्ची किया बरामद, दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार...
CG - आनलाईन जुआ सट्टा खेलने वालों पर लगाम लगाई बस्तर पुलिस : आरोपियों के कब्जे से 05 मोबाईल एवं 7200/- रूपये नगद एवं 20 नग सट्टा पर्ची किया बरामद, दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार...

अवैध रूप से आनलाईन जुआ सट्टा पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही 

 

आरोपियो के कब्जे से 05 मोबाईल एवं 7200/- रूपये नगद एवं 20 नग सट्टा पर्ची बरामद   

 

आरोपियो पर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. के तहत् की गई कार्यवाही   

 

मामला सिटी कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र का  

 

नाम आरोपी :-

1. फिरोज खान उर्फ राजा खान उम्र 38 साल निवासी इंदिरा वार्ड ईतवारी बाजार जगदलपुर, जिला-बस्तर (छ.ग.)

2. सुरेश गुप्ता पिता स्व. किशोरी लाल गुप्ता उम्र 53 साल निवासी मेटगुडा जगदलपुर, जिला-बस्तर (छ.ग.)

                        

 

जगदलपुर : पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अवैध रूप से आनलाईन सट्टा जुआ खेलाते पाये गये दो सटोरियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 

 

      ज्ञात हो कि थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा ईतवारी बाजार, संजय मार्केट में मोबाईल वाट्सअप मैसेज से ऑनलाइन  अंको पर रूपये का हार-जीत का दांव लगाकर, जुआ सट्टा खेलाने की सूचना प्राप्त हुआ था जिस पर, पुलिस अधीक्षक  शशिमोहन, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु अलग-अलग टीम गठित किया गया। जहाॅ पर टीमों द्वारा पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर, रेड कार्यवाही किया गया।

रेड कार्यवाही के दौरान संदेहियो से बरामद 03 नग एन्ड्रायड मोबाईल और 02 नग वाट्सअप में रूपये का हारजीत का दांव लगाकर आनलाईन जुआ सट्टा खेलाते पाये गये। संदेहियो से पुछताछ करने पर अपना-अपना नाम (1.) फिरोज खान उर्फ राजा नि. इंदिरा वार्ड ईतवारी बाजार जगदलपुर (2.) सुरेश गुप्ता नि. मेटगुडा  जगदलपुर का होना बताये। जिसके कब्जे से पृथक पृथक 05 नग मोबाईल, नगदी रकम 7200/-रू. एवं 20 नग सट्टा पर्ची को बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क)7(1) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक - लीलाधर राठौर 

उपनिरी - प्रमोद सिंह ठाकुर, अमित सिदार, लोकेश्वर नाग

प्रआर. - अनिल कन्नौजे, कोमश्वर बघेल

आर. - भुपेन्द्र नेताम, युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, नकुल नुरेटी, भीगुराम कश्यप, अजय एक्का।