CG में CBI की रेड BIG NEWS : सीबीआई की ताबड़तोड़ कई जगहों पर छापेमारी, HCL के रिटायर्ड CMD सहित कई जगह पर CBI छापा,मचा हड़कम्प…
CBI raids in chhattisgarh : CBI raids at many places, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड( HCL) के रिटायर्ड CMD (चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर) संतोष शर्मा के घर में CBI (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने रेड मारी है। दिल्ली और रायपुर की संयुक्त टीम सुबह 5 बजे इनके दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-2, तालपुरी और मैत्रीकुंज स्थित बंगलों में एक साथ पहुंची थी। जिसके बाद से तीनों बंगलों में जांच जारी है।




CBI raids in chhattisgarh : CBI raids at many places
नया भारत डेस्क : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड( HCL) के रिटायर्ड CMD (चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर) संतोष शर्मा के घर में CBI (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने रेड मारी है। दिल्ली और रायपुर की संयुक्त टीम सुबह 5 बजे इनके दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-2, तालपुरी और मैत्रीकुंज स्थित बंगलों में एक साथ पहुंची थी। जिसके बाद से तीनों बंगलों में जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-2 एवेन्यू बी ब्लॉक क्वार्टर नंबर-11डी निवासी संतोष शर्मा 1982 में रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से पास आउट हैं। वो भिलाई स्टील प्लांट में DGM प्रोजेक्ट के पद पर कार्यरत थे। इसके बाद इन्होंने 2013 में बीएसपी से रिजाइन करके एचसीएल ज्वाइन किया था। उस समय एचसीएल के सीएमडी केडी दीवान थे। वो सेल में अधिकारी और संतोष शर्मा के सीनियर थे। इन्हीं के कहने पर संतोष शर्मा ने एचसीएल ज्वाइन किया था। दीवान के बाद संतोष शर्मा एचसीएल के CMD बनाए गए। इस पद से वो दो साल पहले ही रिटायर हुए हैं। वर्तमान में संतोष शर्मा कर्नाटक की एक कंपनी के डीजीएम कंसलटेंट के रूप में काम कर रहे हैं।
सीबीआई के दिल्ली से आए अधिकारियों ने रायपुर की टीम के साथ मिलकर यह छापेमारी की है। इस टीम में दिल्ली के 8 बड़े अधिकारी और 5 रायपुर सीबीआई के अधिकारी शामिल हैं। 13 अधिकारियों की बनी 3 टीमों ने संतोष शर्मा के सेक्टर-2, रिसाली और मैत्रीकुंज स्थित घर में शुक्रवार सुबह 5 बजे एक साथ छापेमारी की है। जिस समय सीबीआई की टीम दबिश देने पहुंची थी। उस समय शर्मा अपने भिलाई स्थित बंगले में ही मौजूद थे।(CBI raids in chhattisgarh : CBI raids at many places)