CG- सगाई के दिन दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार: शादी के पहले प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन तो दूल्हे ने गुस्से में उठाया ये खौफनाक कदम.... एक साथ 17.... मामला जान रह जाएंगे हैरान......
bride ran away lover before wedding young man know day engagement




...
Korba News: शादी (wedding) के पहले ही दुल्हन (bride) अपने प्रेमी (lover) के साथ भाग गई। खबर दूल्हे को सगाई के दिन लगी तो वह बहुत दुखी हो गया। उसने खूब सारी गोलियां ही खा लीं। जिससे वह बीमार पड़ गया और अब अस्पताल में भर्ती है। युवक का कहना है कि मैं बहुत खुश था। मगर मेरी होने वाली पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। उसकी हालत खतरे के बाहर है। इस मामले में युवक के परिजनों ने जिला अस्पताल चौकी पुलिस से शिकायत भी की है। जिसमें पुलिस ने युवक का बयान दर्ज किया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। भालू सटका नक्टीखार निवासी संजय कुमार यादव की शादी कटघोरा की रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। पहले सगाई होनी थी। अगले दिन मंडप और उसके अगले दिन शादी होनी थी। संजय और उसके परिजन तैयार थे कि उन्हें अब सगाई के लिए निकलना है। गाड़ियों को भी घर पर बुला लिया गया था। इस बीच संजय के परिजनों को युवती के घरवालों ने सूचना दी। युवती के घरवालों ने बताया कि युवती भाग गई है। हमें पता चला है कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग है। इसलिए अब आप लोग मत आईये। सगाई कैंसल है। ये बात सुनते ही संजय काफी दुखी हो गया। उसने तुरंत ही घर में रखी उसके पिताजी की शुगर की गोलियां खा ली।
इससे वह बीमार पड़ गया। घटना के बाद उसके परिजनों ने उसे गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। जिस गाड़ी से संजय और उसके परिजन संजय के ससुराल जाने वाले थे। अस्पताल में उसका इलाज किया गया। तब जाकर उसकी हालत स्थिर हुई। इसके बाद उसने बताया है कि मेरी शादी तय होने के बाद मैं खुश था। मगर जब मुझे इस बात की सूचना मिली तब मुझे काफी दुख हुआ, गुस्सा भी आया। इसलिए मैंने अपने पिताजी की एक्सपायर हो चुकीं शुगर की गोलियों को खा लिया। संजय ने बताया कि मैंने 17 गोलियां खा लीं थी।