CG- BMO की छुट्टी: तबियत बिगड़ने पर भी स्वास्थ्यकर्मी को नहीं दी छुट्टी…. ड्यूटी के दौरान ही हो गई मौत... फिर जो हुआ.... आंदोलन से पहले ही CMHO ने जारी किया BMO को हटाने का आदेश.... इन्हें मिला एडिशनल चार्ज.... देखें आदेश.....




सुकमा 11 अक्टूबर 2021। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सुकमा ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी छिंदगढ़ की छुट्टी कर दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने डॉ. एम. व्ही. व्ही. सत्यनारायण राव चिकित्सा अधिकारी को खण्ड चिकित्सा अधिकारी छिंदगढ़ के प्रभार से मुक्त कर दिया है। 2 दिनों से छिंदगढ़ के BMO सत्यनारायण राव को हटाने की मांग पर स्वास्थ्यकर्मी अड़े हुए थे। आरोप था कि पिछले दिनों ड्यूटी के दौरान एक स्वास्थ्यकर्मी मोहन नाग की तबियत बिगड़ गयी थी। लेकिन BMO ने छुट्टी नहीं दी। जिसके बाद ड्यूटी के दौरान ही स्वास्थ्य संयोजक मोहन की मौत हो गई। घटना के बाद जमकर बवाल हुआ।
स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप था कि BMO की अमानवीयता की वजह से मोहन नाग की मौत हो गई। इस घटना को लेकर लगातार पिछले 2 दिनों से विरोध हो रहा था और BMO को हटाने की मांग चल रही थी। लेकिन मांग मानी नहीं जा रही थी। जिसके बाद 11 अक्टूबर यानी आज जिलास्तरीय प्रदर्शन का ऐलान किया गया था और चेतावनी दी गयी थी कि जबतक BMO को हटाया नहीं जाएगा तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। आंदोलन के ठीक पहले BMO सत्यनारायण राव को हटाने का फैसला प्रशासन ने कर दिया। BMO छिंदगढ़ एमवीवी सत्यनरायण राव की जगह पर कपिलदेव कश्यप को छिंदगढ़ BMO का एडिशनल चार्ज दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सुकमा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य छिंदगढ़ का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने हेतु प्रशासनिक कारणों से डॉ. एम. व्ही. व्ही. सत्यनारायण राव चिकित्सा अधिकारी को खण्ड चिकित्सा अधिकारी छिंदगढ़ के प्रभार से मुक्त करते स्थान पर डॉ. कपिलदेव कश्यप, वर्तमान खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड सुकमा को उनके कार्यों के साथ-साथ खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छिंदगढ़ का अतिरिक्त प्रभार ( प्रशासनिक एवं वित्तीय) सौपा जाता है, तथा आगामी आदेश पर्यन्त खण्ड हुए उनके चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छिंदगढ़ के पदीय दायित्वों के निर्वहन करने हेतु आदेशित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।