CG रंगीन मिजाज BEO सस्पेंड: एजुकेशन ग्रुप में BEO ने शेयर किया पोर्न वीडियो.... कई महिला कर्मचारी भी ग्रुप के सदस्य.... फिर हुआ ये.... व्हाट्सएप ग्रुप में खतरनाक अश्लील VIDEO डालना महंगा पड़ा.... बीईओ पर गिरी गाज.......

CG रंगीन मिजाज BEO सस्पेंड: एजुकेशन ग्रुप में BEO ने शेयर किया पोर्न वीडियो.... कई महिला कर्मचारी भी ग्रुप के सदस्य.... फिर हुआ ये.... व्हाट्सएप ग्रुप में खतरनाक अश्लील VIDEO डालना महंगा पड़ा.... बीईओ पर गिरी गाज.......

नारायणपुर 25 सितंबर 2021। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) खेमेश्वर पाणीग्रही ने टीचर्स के वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो डाल दिया। कमिश्नर ने अनुसार खेमेश्वर पानीग्राही विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नारायणपुर को तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित कर दिया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने नारायणपुर जिले की छपी खबर "बी ई ओ ने पोस्ट किया अश्लील वीडियो" को स्वतः संज्ञान लिया। उन्होंने नारायणपुर जिले के महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस पूरे मामले की जानकारी प्राप्त कर अवगत कराने के निर्देश दिए थे।

 

 

इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बी ई ओ के खिलाफ बस्तर संभाग के कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1995 के नियम 3 के विपरीत होने से छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम (9) के तहत तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित कर दिया गया है। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ नायक ने कहा की जिस व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजा गया था। उस व्हाट्सएप ग्रुप की सभी महिलाएं बीईओ के खिलाफ आयोग में अपना कथन दर्ज करा सकती है।

 

 

बस्तर संभाग के कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र ने जारी आदेश में कहा कि खेमेश्वर पानीग्राही विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नारायणपुर के द्वारा विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की गई है। शासकीय अधिकारी के रूप में उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत होने से छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम (9) के तहत् तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागाव जिला कोण्डागांव निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

 

 


नारायणपुर जिले में पदस्थ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खेमेश्वर पाणीग्रही ने 15 सितंबर को वीडियो स्कूल एजुकेशन के ग्रुप में डाला था। ग्रुप के कुछ लोगों ने उस वीडियो का स्क्रीनशॉट ले लिया था और सक्रीनशॉट भी जमकर वायरल होने लगा था। इसी वजह से ये मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। जैसे ही मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो खेमेश्वर ने एक स्पष्टीकरण जारी किया। स्पष्टीकरण में खेमेश्वर ने कहा है कि घटना के समय वह संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग के अधिकारियों के साथ खाना खा रहे थे। फिर कुछ देर के लिए वो शौचालय गए थे। तभी इस वीडियो को ग्रुप में डाला गया है। उन्होंने कहा कि मेरा कोई कसूर नहीं है। 

 

 

CG BEO ने टीचर्स ग्रुप में डाला अश्लील VIDEO: 3 मिनट बाद कर दिया डिलीट.... बोले, मोबाइल किसी और के पास था.... टीचर्स मुझे फंसा रहे.... शिक्षक संघ ने की मामले की शिकायत.....