ग्राम बिनकरा शक्ति केंद्र में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री व वन मंत्री का किया पुतला दहन




लखनपुर सितेश सिरदार:–विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू के नेतृत्व में 9 नवंबर दिन मंगलवार को लखनपुर के शक्ति केंद्र ग्राम बिनकरा चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक विगत दिनों कवर्धा में हुए झड़प के बाद छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार व प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ऊपर बदले की भावना से एफ आई आर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। जिसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के द्वारा 9 नवंबर दिन मंगलवार की शाम लगभग 4:00 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, महामंत्री सत्यनारायण साहू, मदन राजवाड़े युवा मोर्चा अध्यक्ष, महेश्वर राजवाड़े, यतेंद्र पांडे, कमेंद्र राजवाड़े, होली राजवाड़े पासीइंदर राजवाड़े, संतोष दास ,आकाश राजवाड़े, लालजीत पैकरा, रितेश विश्वकर्मा, लालजीत यादव, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।