भाजपा कार्यालय पर बिजौलिया मंडल की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन 

भाजपा कार्यालय पर बिजौलिया मंडल की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन 

भीलवाड़ा/बिजौलिया। भारतीय जनता पार्टी बिजौलियां मंडल की मंडल कार्यसमिति की विशेष बैठक निर्माणधीन भाजपा कार्यालय पर मुख्य वक्ता दामोदर अग्रवाल, विधायक गोपाल खंडेलवाल के मुख्य आथित्य एवं विशिष्ट आथित्य वरिष्ठ नेता अनिल दाधीच व विधानसभा प्रभारी उम्मेद सिंह  राठौर के सानिध्य में एवं मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़ ने  मंडल कार्यसमिति में राजनैतिक प्रस्ताव पेश किया और मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा ने कोरोना काल मे भाजपा कार्यकर्ताओं और परिजनों की देहांत पर शोक प्रस्ताव पेश किया।
विधायक गोपाल खंडेलवाल और पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने बिजौलियां मंडल क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं पर अवैध खनन दुर्भावनावश मुकदमे दर्ज कर मध्य रात्रि में गिरफ्तार करने के खिलाफ आंदोलन करने की रूपरेखा तय करने का आव्हान किया।
मंडल प्रवक्ता जितेंद्र चौहान ने बताया कि बैठक में जिला मंत्री हर्षेन्द्रा कँवर,पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश गुरुजी, प.समिति सदस्य मुकेश मीणा, हितेंद्र राजौरा,अभिषेक सर्वा,बिजौलियां सरपंच प्रतिनिधि शिव चंद्रवाल,मंडल महामंत्री रमेश मेघवंशी,ओम मेड़तिया,जिला परिषद प्रत्याशी बिट्टल तिवाडी,भवानी शंकर शर्मा,भाजयुमो अध्यक्ष शेखर चंद्रवाल,मंडल उपाध्यक्ष सुनील जोशी,पूर्व महामंत्री वेद प्रकाश तिवाडी,पूर्व सरपंच रामेश्वर चित्तोड़ा, पूर्व उप सरपंच रूप लाल गोधा,पूर्व सरपंच रोडू बंजारा,राम चन्द्र भील,किसान नेता भगवान धाकड़,पूर्व सी आर कमलेश कोली,कविता त्रिपाठी,मिट्ठू तेली,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इमरान हुसैन,कोषाध्यक्ष देवेंद्र लक्ष्कार, पंकज जैन,मुकेश खटीक,मुकेश धाकड़ सुखपुरा,पुरषोत्तम महावर,रतन सिंह चुण्डावत,मंजू भील,प्रकाश मीणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।