CG- 3 दिन शराब दुकानें रहेंगी बंद: शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर.... लगातार तीन दिनों तक बंद रहेगी शराब की दुकानें.... आदेश जारी.... सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें और होटल बार रहेगा बंद…. जानिए क्यों जारी करना पड़ा ये आदेश…...




...
कोरिया 17 जनवरी 2022। त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप निर्वाचन 2022 में मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से मतदान समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप निर्वाचन 2022 के लिए मतदान समाप्ति हेतु निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व अर्थात 18 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 को मतदान समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत फूलपुर के 10 वार्डों, बिशुनपुर के 10 वार्डों एवं कंचनपुर के 18 वार्डाे में आम निर्वाचन एवं 6 सरपंच तथा 88 पंचों के लिए उपनिर्वाचन होना है। निर्वाचन क्षेत्र में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, होटल बार, क्लब आदि बंद रखने हेतु आदेश जारी कर ‘‘शुष्क दिवस‘‘ घोषित किया है। उक्त मतदान अवधि में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।
’20 जनवरी 2022 मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित’
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा जारी त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप निर्वाचन 2021- 2022 के लिए गुरुवार 20 जनवरी 2022 को मतदान कराया जाएगा। जिले के सम्बंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एवं जहाँ निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है वहां छोड़कर राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित शासकीय संस्थानों व कार्यालयों हेतु 20 जनवरी गुरुवार को मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
’मतदान करने के लिए 20 जनवरी को श्रमिकों व कर्मचारियों को अवकाश’
उपजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप निर्वाचन 2021-22 के संबंधित क्षेत्रों में मतदान दिवस 20 जनवरी 2022 को क्षेत्रांतर्गत समस्त कारखानों, स्थापनाओं में कारखाना अधिनियम 1948 एवं दुकान तथा स्थापना अधिनियम 1958 के अंतर्गत आते है वहां कार्यरत श्रमिक, कर्मचारियों के लिए मतदान करने हेतु 20 जनवरी 2022 गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है।