Employees Salary Hike : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 23 महीने के एरियर का होगा भुगतान, सितंबर में दो किस्तों में खाते में आयेंगी राशि….

कर्मचारियों को एक मुश्त वेतन का भुगतान किया जाएगा। एरियर भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 23 महीने की बकाया राशि का भुगतान उन्हें एक महीने के भीतर दो किस्तों में किया जाएगा। जिसके साथ ही उनके खाते में 4 लाख तक रुपए देखने को मिल सकते हैं।

Employees Salary Hike : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 23 महीने के एरियर का होगा भुगतान, सितंबर में दो किस्तों में खाते में आयेंगी राशि….
Employees Salary Hike : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 23 महीने के एरियर का होगा भुगतान, सितंबर में दो किस्तों में खाते में आयेंगी राशि….

Employees Salary HIke : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर हैं। उन्हें 23 महीने के बकाए एरियर का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए 1726 करोड़ रुपए एरियर के तौर पर उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे 40000 से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।(Employees Salary HIke )

द रिजल्ट हैदराबाद के सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के कर्मचारी और श्रमिकों को जल्दी 11वीं वेतन बोर्ड की सिफारिश के अनुसार वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें 23 महीने का बकाया भी उपलब्ध कराया जाएगा। एक अनुमान के तहत उन्हें 1726 करोड़ रुपए एरियर के तौर पर उपलब्ध कराए जाएंगे।(Employees Salary HIke )

 

1 महीने के अंदर दो किस्तों में राशि का भुगतान 

साथ ही प्रति कर्मचारी को लगभग चार लाख रुपए तक का भुगतान किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बताएं राशि का भुगतान 1 महीने के अंदर दो किस्तों में किया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।(Employees Salary HIke )

 

लेखा और कार्मिक के निदेशक बलराम के अनुसार कार्मिक लेखा और अंकेक्षण सहित इआरपी आईटी और अन्य विभागों के समन्वय से वेतन की गणना की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकारियों से कहा गया है कि कर्मचारियों के वेतन पर ऑडिटिंग प्रक्रिया शुरू करें। इसके बाद भुगतान किया जाएगा।

पहले वर्तमान कर्मचारियों को होगा भुगतान 

वही स्पष्ट किया गया की सबसे पहले वर्तमान कर्मचारियों को उनके बकाए एरियर का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद रिटायर हुए कर्मचारियों को तुरंत उनके एरियर उपलब्ध कराए जाएंगे।

अगस्त महीने के वेतन का भी भुगतान 

ऐसे में सितंबर महीने में कर्मचारियों के खाते में एक मुश्त राशि देखी जाएगी। एक महीने के अंदर ही श्रमिकों के खाते में भुगतान करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। इसके अलावा उन्हें अगस्त महीने के वेतन का भी भुगतान किया जाना है। त्योहार से पहले इस कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने से मानी जा रही है।