CG- पेट्रोल-डीजल सस्ता BIG ब्रेकिंग: भूपेश कैबिनेट का बड़ा फैसला.... छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल के दाम हुए कम.... जानिए पेट्रोल-डीजल पर कितना कम हुआ वेट.....

CG- पेट्रोल-डीजल सस्ता BIG ब्रेकिंग: भूपेश कैबिनेट का बड़ा फैसला.... छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल के दाम हुए कम.... जानिए पेट्रोल-डीजल पर कितना कम हुआ वेट.....

रायपुर 22 नवम्बर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक हुई। छत्तीगसढ़ कैबिनेट ने आज बड़ा फैसला करते हुए पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने का निर्णय किया है। भूपेश बघेल कैबिनेट ने इस पर आज अपनी मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर पेट्रोल-डीजल का रेट कम करने की जानकारी दी। वाणिज्यिक कर विभाग ने पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने का प्रस्ताव दिया था, तभी से अटकलें तेज थी कि छत्तीसगढ़ सरकार दीगर राज्यों की तरह पेट्रोल-डीजल पर वेट कम कर आम आदमी को राहत देने बड़ा निर्णय ले सकती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी राहत देते हुए कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय। पेट्रोल-डीज़ल के दाम में की गयी बड़ी कटौती। डीज़ल में VAT पर 2% की कमी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी राहत देते हुए कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय। पेट्रोल में VAT पर 1% की कमी की गयी। राज्य सरकार वहन करेगी लगभग रु. 1000 करोड़ का घाटा।