*धान खरीदी केंद्रों में पहुंचीं पूर्व विधायक श्रीमती रजनि रविशंकर त्रिपाठी ... मिली किसानों से .. लिया व्यवस्थाओं का जायजा...*

संदीप दुबे✍️✍️

*धान खरीदी केंद्रों में पहुंचीं पूर्व विधायक श्रीमती रजनि रविशंकर त्रिपाठी ... मिली किसानों से .. लिया व्यवस्थाओं का जायजा...*

संदीप दुबे✍️✍️

भैयाथान  -  धान खरीदी प्रारंभ होते ही भाजपा हमलावर हो गई है और धान खरीदी केंद्रों में पहुंच कर किसानों से रूबरू हो रही है और उनकी समस्याएं को जान रही है इसी तारतम्य में सोमवार को भटगांव के पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने धान खरीदी केंद्रों में जाकर किसानों से मुलाकात किया।

      मालूम हो कि भटगांव के पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने धान खरीदी केंद्र सिरसी, भैयाथान, केवरा, बंजा, शिवप्रसादनगर का दौरा किया। धान खरीदी केंद्रों में फटे बारदाने किसानों को दिया जा रहा है। जिससे किसान परेशान नजर आए। वही किसानों से 25 फीसदी बारदाने लेने व पतला धान को भी मोटे धान में खरीदी किए जाने की शिकायत भी पूर्व विधायक से किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार का असली चेहरा उजागर हो गया है किसानों की हितैषी होने का दावा करने वाली सरकार आज किसानों पर अत्याचार कर रही है। यह सरकार तो किसानों को बारदाने के लिए तरसा दी है।आज किसान को धान बेचना किसी मुसीबत से कम नहीं है ऐसी स्थिति वर्तमान सरकार निर्मित कर दी है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू , प्रकास दुबे , सुनील साहू,महबुल्ला रज़ा, बंशु सिंह, इंद्रमन सिंह,जयशंकर देवागन,मेहीलाल साहू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे।

कपड़े की तरह बदल देंगे सरकार


धान खरीदी केंद्रों में किसानों ने कहा यह सरकार धान ही नहीं लेना चाहती इसलिए परेशानी पैदा कर रही है। यह सरकार रकबा काटी,लेट से धान खरीदी शुरू की और अब तो टोकन कटाने में लंबी लाइन लगानी पड़ रही है तथा बारदाने के नाम पर फटे बोरे दिए जा रहे हैं जिसे सिला भी नही जा सकता बल्कि प्लास्टिक बोरे में भरकर सुतरी बोरे में डालकर धान बेच रहे हैं।एक किसान ने तो कहा कपड़े की तरह सरकार को बदल देंगे।