छत्तीसगढ़ किसान कल्याण संघ के प्रदेश महामंत्री बने किसान नेता सुनील साहु ... मिली सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी ..जल्द करेंगे संभागीय दौरा...

संदीप दुबे✍️✍️

छत्तीसगढ़ किसान कल्याण संघ के प्रदेश महामंत्री बने किसान नेता सुनील साहु ... मिली सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी ..जल्द करेंगे संभागीय दौरा...

 

नयाभारत  

 

संदीप दुबे✍️✍️✍️

 

 

भैयाथान  - युवा जनपद सदस्य सुनील साहू छत्तीसगढ़ किसान कल्याण संघ के प्रदेश महामंत्री व सरगुजा संभाग के प्रभारी बनाएं गए हैं| किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अलग अलग लोगों को जवाबदारी सौंपी है|सूरजपुर जिले के विकास खंड भैयाथान के ग्राम बड़सरा निवासी किसान नेता व जनपद सदस्य सुनील साहू को प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिला व  साथ में सरगुजा संभाग का प्रभारी बनाया गया है |श्री साहू की नियुक्ति से उनके समर्थकों ,  स्नेहीजनों व क्षेत्र के किसानों में हर्ष का माहौल है|सुनील साहू लंबे समय से क्षेत्र मे किसानों की लडाई में अग्रणी भूमिका में रहे हैं तथा किसानों की आवाज़ बुलंद करते रहे हैं और किसानों के समस्याओं का निराकरण भी हर स्तर से कराते आ रहे है । नई जवाबदारी के लिए उन्होंने किसान कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताया है तथा क्षेत्र में किसानों के हित में सदैव तत्पर रहने की बात कही है। जिससे किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके ।