Benefits of Eating Dates : स्वास्थ्य के लिए है बेहद लाभकारी है खजूर! इन बिमारियों से मिलेगा छुटकारा, जाने खजूर खाने के फायदे और नुकसान...

Benefits of Eating Dates: Dates are very beneficial for health! You will get rid of these diseases, know the advantages and disadvantages of eating dates... Benefits of Eating Dates : स्वास्थ्य के लिए है बेहद लाभकारी है खजूर! इन बिमारियों से मिलेगा छुटकारा, जाने खजूर खाने के फायदे और नुकसान...

Benefits of Eating Dates : स्वास्थ्य के लिए है बेहद लाभकारी है खजूर!  इन बिमारियों से मिलेगा छुटकारा, जाने खजूर खाने के फायदे और नुकसान...
Benefits of Eating Dates : स्वास्थ्य के लिए है बेहद लाभकारी है खजूर! इन बिमारियों से मिलेगा छुटकारा, जाने खजूर खाने के फायदे और नुकसान...

 Benefits of Eating Dates : 

 

नया भारत डेस्क : खजूर के संबंध में कई कहावत मशहूर है। लोगों को कहते सुना होगा कि आसमान से गिरे और खजूर पर अटके,। तो वहीं बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर। लेकिन यह सब बातें कहीं ना कहीं खजूर की महत्ता को दर्शाता है। कहावत से अलग अगर इसके गुणों की बात करें तो इसे स्वास्थ्य का खजाना बताया गया है। खजूर खाने से बहुत से रोगों से बचा जा सकता है। ज्यादा महंगा न होने की वजह से खजूर का सेवन गरीब से लेकर अमीर सभी लोग कर सकते हैं। (Benefits of Eating Dates)

कई रोगों में है उपयोगी

स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी बताया गया है। दिल से जुड़ी हुई बीमारियों के लिए बहुत उपयोगी होता है। यह एनीमिया दूर करने के साथ ही कब्ज की परेशानी को मिटाता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो खजूर का सेवन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। यह शरीर से दुबले पतले लोगों के लिए वजन बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए खजूर का सेवन आवश्यक है। (Benefits of Eating Dates)

रतौंधी नामक बीमारी दूर करने में खजूर सहायक होता है। कैल्शियम की कमी को दूर करता है साथ ही शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करता है। बच्चों को इसका सेवन अवश्य करवाना चाहिए। लेकिन छोटे बच्चों को खजूर खिलाते समय सावधानी बरतें क्योंकि इसमें बीच पाया जाता है। बीज निकाल कर ही बच्चों को सेवन करने के लिए दें। अन्यथा कई बार हुआ गले में अटक का परेशानी खड़ी कर सकता है। खजूर में पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल घटाने में सहायक होते हैं। (Benefits of Eating Dates)

रोजा खोलने में है उपयोगी

मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के दिनों में रोजा खोलते समय खजूर का उपयोग करते हैं। दिन भर के उपवास के बाद खजूर का सेवन रोजा के समय उसके गुणों की वजह से किया जाता है। खजूर खाने से ग्लूकोज की मात्रा रहती है जो शरीर को ताजगी प्रदान करने के साथ ही शरीर को ताकत देता है। (Benefits of Eating Dates)

त्वचा रोग से करता है देखभाल

खजूर त्वचा रोग से हमारी रक्षा करता है। अगर इसका सेवन किया जाए तो त्वचा में उम्र के साथ आने वाली झुर्रियां और बुढ़ापा दूर रहता है। खजूर का सेवन बालों के लिए भी उपयोगी बताया गया है। यह झड़ने से बचाता है. (Benefits of Eating Dates)

कई प्रकार के मिलते हैं खजूर

खजूर की कई वैरायटी अपने विश्व में पाई जाती हैं। कई खजूर के फल बड़े होते हैं तो वही कुछ खजूर के फल छोटे-छोटे होते हैं। मुख्य तौर पर खजूर की मेडजूल, बरही, हलावई, डायरी, डेगलेट नूर, सीदी, हयानी, मिग्राफ और इटामी है। (Benefits of Eating Dates)

खजूर खाने के नुकसान

  • वैसे तो खजूर खाने के ज्यादा नुकसान नहीं बताए गए हैं। लेकिन खजूर का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह जरूर हो सकता है। इसलिए खजूर का सेवन करते समय उसकी मात्रा अवश्य सीमित रखें।
  • बताया गया है कि ज्यादा मात्रा में खजूर खाने से शरीर में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। साथ ही यह वजन बढ़ाने में उपयोगी है। अगर शरीर से पहले ही हष्ट पुष्ट है तो खजूर का ज्यादा सेवन न करें अन्यथा मोटापा बढ़ जाएगा।
  • ज्यादा मात्रा में खजूर का सेवन करने से पेट दर्द जैसी समस्या साथ में गैस की समस्या हो जाती है। कई लोगों को खजूर खाने से कुछ एलर्जी की समस्या होती है इसलिए चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही खजूर का सेवन करें।