उड़ीसा प्रचार हेतु हुए रवाना बस्तर के भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मांडवी एवं नेता गण...

उड़ीसा प्रचार हेतु हुए रवाना बस्तर के भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मांडवी एवं नेता गण...
उड़ीसा प्रचार हेतु हुए रवाना बस्तर के भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मांडवी एवं नेता गण...

उड़ीसा प्रचार हेतु हुए रवाना बस्तर के भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मांडवी एवं नेता गण

 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उड़ीसा सह प्रभारी सुश्री लता उसेंडी ने दी बस्तर के नेताओं को जिम्मेदारी

 नबरंगपुर मे बस्तर भाजपा नेताओं के साथ ली बैठक

 बस्तर के भाजपा नेताओं ने नबरंगपुर लोक सभा के झारीगाम विधानसभा मे संभाला मोर्चा, विधानसभा क्षेत्र में हुए सक्रिय

जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रूप सिंह मांडवी के नेतृत्व में समीप वर्ती उड़ीसा राज्य मे होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव प्रचार हेतु रविवार को नबरंगपुर पहुचे।

       राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उड़ीसा सह प्रभारी सुश्री लता उसेंडी ने बस्तर के नेताओं के साथ नबरंगपुर मे बैठक लेकर बस्तर के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

      बस्तर के नेताओं ने नबरंगपुर लोकसभा के झारीगाम विधानसभा में अपना मोर्चा संभाल लिया है।अलग-अलग क्षेत्र में प्रवास भी शुरू कर दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरा कर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मिलकर प्रचार-प्रसार करेंगे। बस्तर के नेताओं ने अविलम्ब प्रवास प्रारंभ कर बैठकें व कार्यकर्ताओं से मुलाकात आरंभ कर दी है।

      राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने कहा हर कार्यकर्ता को तन मन लगाकर कार्य करने की जरूरत है। इस बार उड़ीसा में कार्यकर्ताओं मे उत्साह है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से उड़ीसा में भाजपा को जीत मिलेगी।

      रूप सिंह मंडावी ने कहा लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एक मजबूती की तरह लड़ना होगा।कमियों को दूर करने व मजबूत रणनीति को तैयारी में सभी का सहयोग आवश्यक है। हर कार्यकर्ता भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे।

      इस अवसर पर मुख्य रूप से वेद प्रकाश पांडे,रजनीश पाणिग्रही, प्रकाश रावल, संग्राम सिंह राणा, जितेंद्र सुराणा, परितोष त्रिपाठी, शुभम संचेती सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित है।