CG- ASI का मर्डर BIG NEWS: बीच सड़क ASI पर जानलेवा हमला.... ASI की धारदार हथियार से जघन्य हत्या.... आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस.... नारकोटिक्स सेल में थे पदस्थ.... फैली सनसनी.....
ASI murder BIG NEWS ASI murderous attack Heinous murder of ASI with a sharp weapon




...
Mahasamund News: सहायक उपनिरीक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने में जुटी है। अज्ञात लोगों ने प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन अत्यधिक खून बह जाने की वजह से उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। फिर कुछ समय बाद वहां के चिकित्सक ने उनके निधन की घोषणा कर दी। महासमुंद जिले के नारकोटिक्स सेल में पदस्थ ASI विकास शर्मा पर देर रात अज्ञात लोगों ने प्राणघातक वार किया। जिससे शर्मा लहूलुहान हो गए।
किसी तरह राहगीरों ने उन्हें पास के ही निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मौत हो गई। महासमुंद निवासी 41 वर्षीय विकास शर्मा छात्र जीवन से बॉक्सिंग के खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपने बेहतर खेल से कई मेडल अपने नाम किया। पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में भर्ती पर प्रशिक्षण केंद्र में अच्छे प्रदर्शन से उन्हें प्रधान आरक्षक की पदोन्नति मिली। इसके बाद से वे क्राइम ब्रांच में सेवा देते रहे। विकास स्नेक केचर के रूप में भी प्रख्यात रहे। लोगों के घरों में निकले विषैले सांप को आसानी से पकड़कर जंगल छोड़ने में विकास को महारत हासिल थी। इस तरह उन्होंने कई लोगों की सहायता की थी।
शासकीय आवासगृह के समीप ही लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पीछे शराब के नशे में आपस में कुछ लोग लड़ रहे थे। उन्हें हटाने ASI पहुंचे थे। इन्हीं लोगों ने विकास पर जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान ASI को नजदीक के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से पुलिस उन अज्ञात आरोपितों को पकड़ने में जुट गई है। वे क्राइम ब्रांच में सेवा देते रहे। एक टास्क में खुद व एक सिपाही व एक नगर सैनिक के साथ दिल्ली जाकर चिटफंड कंपनी एचबीएन के डायरेक्टर अमरिंदर सिंह को दिल्ली से ही अपने कौशल से पकड़कर लाया था। तब तत्कालीन आइजी रायपुर रेंज जीपी सिंह ने विकास सहित तीन जवानों को इस मामले में विशेष पारितोषिक देकर पदोन्नति दी। बाद विकास एएसआइ पद पर सेवा दे रहे थे।