फूट-फूटकर रोने लगी एथलीट: टोक्यो ओलंपिक में खेल रही थी एथलीट.... जब घर आने पर मिली ये खबर तो फूट-फूटकर रोने लगीं भारतीय एथलीट.... मामला जान पड़ोसियों के भी निकल आए आंसू.....

फूट-फूटकर रोने लगी एथलीट: टोक्यो ओलंपिक में खेल रही थी एथलीट.... जब घर आने पर मिली ये खबर तो फूट-फूटकर रोने लगीं भारतीय एथलीट.... मामला जान पड़ोसियों के भी निकल आए आंसू.....

डेस्क। टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद सुभा वेंकटेशन और धनलक्ष्मी शेखर वापस वतन लौट आए। वे तमिलनाडु के तिरुचि पहुंचीं। जहां उनके शहर में दोनों एथलीटों का अच्छे से स्वागत किया गया। इस दौरान धनलक्ष्मी को ऐसी दुखद खबर मिली कि वह सभी के सामने फूट-फूटकर रो पड़ीं। धनलक्ष्मी टोक्यो ओलंपिक में प्रदर्शन कर रही थी तब तमिलनाडु में उनकी बहन का बीमारी से निधन हो गया था, लेकिन परिवार वालों ने उन्हें यह जानकारी नहीं दी थी।

 

 

धनलक्ष्मी को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल में विकल्प के तौर पर रखा गया था। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के खेलों में बेहतर प्रतिनिधित्व मिलना शुरू हो गया है, उनके मुताबिक पहले राज्य के खिलाड़ियों ओलंपिक में पहले ज्यादा हिस्सा नहीं लिया, लेकिन धीरे-धीरे इस परंपरा में बदलाव आया है और उम्मीद है कि आने वाले समय में राज्य के खिलाड़ियों की संख्या ओलंपिक में बढ़ेगी। ये बातें चल ही रही थीं कि अचानक धनलक्ष्मी रोने लगीं। उनको रोता देख वहां पर मौजूद लोग हैरान रह गए। 

 

 

दरअसल उन्हें पता चला कि जब वह टोक्यो में थीं तो उस समय उनकी बहन का बीमारी के चलते निधन हो गया। लेकिन उनकी मां ने धनलक्ष्मी को यह जानकारी नहीं दी और छुपा ली। मां का भी मानना था अगर यह जानकारी धनलक्ष्मी को दूंगी तो उसका ध्यान खेल से भटक सकता है। बहन के निधन की जानकारी मिलने बाद धनलक्ष्मी फूट-फूट कर रोने लगीं वह घुटनों के बल बैठ गईं। वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से उनको संभाला। धनलक्ष्मी को तमिलनाडु से एथलेटिक्स का उभारत हुआ सितारा माना जा रहा। ऐसा में उनकी मां ऊषा और परिवार के अन्य लोगों ने उनके ओलंपिक में भाग लेने और खेलने के महत्व को समझा शायद इसलिए बहन ने निधन की जानाकरी धनलक्ष्मी को नहीं दी।