Amit Shah visit CG : इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जानिए उनके दौरे की खास वजह.....

छत्तीसगढ़ में जल्द ही पंचायत और निकाय चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों से तैयारियां शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि ये दोनों चुनाव एक साथ साल के अंत तक होंगे। इसी बीच जानकारी मिली है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्‍तीगसढ़ आने वाले हैं।

Amit Shah visit CG : इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जानिए उनके दौरे की खास वजह.....
Amit Shah visit CG : इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जानिए उनके दौरे की खास वजह.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही पंचायत और निकाय चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों से तैयारियां शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि ये दोनों चुनाव एक साथ साल के अंत तक होंगे। इसी बीच जानकारी मिली है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्‍तीगसढ़ आने वाले हैं। शाह दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। शाह का दौरा कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन 23 और 24 अगस्‍त को उनके प्रदेश में रहने की संभावना जताई जा रही है। शाह के साथ होने वाली बैठक की तैयारी में जुटे अफसरों के अनुसार एक-दो दिनों में उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम आ जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस दिन राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा होगी। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सल मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे। कहा जा रहा है कि नक्सल मुद्दे पर कई रणनीति भी तैयार की जाएगी।