Fire in CG Forest : छत्तीसगढ़ के इस जंगल में लगी भीषण आग, झुलस गए बेशकीमती हजारों पेड़-पौधे, आग बुझाने में जुटा वन विभाग.....
गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगलों में आगजनी का मामला सामने आने लगा है। गरियाबंद जिले के घटारानी के जंगल में भीषण आग लगी है। आग की चपेट में आने से हजारों हरे भरे पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए है।




राजिम। गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगलों में आगजनी का मामला सामने आने लगा है। गरियाबंद जिले के घटारानी के जंगल में भीषण आग लगी है। आग की चपेट में आने से हजारों हरे भरे पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए है। यह मामला पाण्डुका वन परिक्षेत्र का है।
इस घटना के बाद से वन महकमे में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के पर्यटन स्थल घटारानी जतमई जाने वाले रास्ते के पास जंगल में भीषण आग लगी है। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। आग बुझाने में वन विभाग पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा।