असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष आलोक पांडेय ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घर, संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की...
Alok Pandey, State President of Unorganized Workers Congress




Alok Pandey, State President of Unorganized Workers Congress
रायपुर , 07 अगस्त 2022/ असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष आलोक पांडेय ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष आलोक पांडेय कहा है कि इस समय पूरा भारत देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी सिलसिले में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा हमर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष आलोक पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष आलोक पांडेय ने कहा कि तिरंगा हमारे आन बान और शान का प्रतीक हैं। इस तिरंगे को लेकर सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी प्राणों की आहुति भी दी है,तब जाकर हमे 1947 में आजादी मिली है।
आजादी मिले अब हमें 75 वर्ष हो गया है। 75 वर्ष से हम लोग आजादी में रह रहे है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जो भावना थी, उसे और उनके संघर्ष को याद कर प्रत्येक महिला और पुरुष को इस अभियान में जोड़ना है, इससे हमारे सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी तिरंगा के बारे में बताना है,साथ ही पूरे प्रदेश को तिरंगामय बनाना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी अपने अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाये।
साथ ही स्वतन्त्रता सप्ताह के लिए बनाए गए विशेष तिरंगा मय डी पी फ्रेम को अपने प्रोफाईल फोटो में लगाएं। तिरंगा मय डी पी फ्रेम लगाने के लिए क्लिक करें। http://twb.nz/hamar-tiranga