CG- 3 असिस्टेंट टीचर अरेस्ट: प्राचार्य ने की फांसी लगाकर आत्महत्या.... ट्रांसफर कराने की देते थे धमकी..... प्राचार्य को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 3 सहायक अध्यापक गिरफ्तार......
accused assistant teachers harassed principal abetted him commit suicide arrested




...
दुर्ग। प्रभारी प्राचार्य को प्रताडित कर आत्म हत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी सहायक अध्यापको को त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा अपराध कायमी के पश्चात महज 03 घंटे में गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी प्राचार्य को मानसिक रूप से प्रताडित कर आत्महत्या करने के प्रेरित करने वाले तीन सहायक अध्यापक पुलिस गिरफ्त में है। आरोपियों द्वारा स्थानांतरण कराने की धमकी देना एंव आये दिन सार्वजनिक रूप अपमानित करने से तंग आकर प्रभारी प्राचार्य ने आत्महत्या की थी। मामला दुर्ग के नंदिनी नगर का है।
भुवनेश्वर नायक उम्र 61 साल निवासी सडक नंबर 12 क्वाटर नंबर 9 बी नंदिनी नगर थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग के द्वारा पुराना कालेज भवन नंदिनी नगर में प्रात 07.30 बजे से 09.00 बजे के मध्य फांसी लगाकर आत्महत्या किया था। मर्ग के जांच दौरान मृतक के जेब से सोसाईड नोट बरामद किया गया था। जिसे हस्तलिपी विशेषज्ञ रायपूर से परीक्षण कराया गया जिसमें मृतक भुवनेश्वर नायक के स्वाभाविक लिखावट होना लेख किये है। मर्ग सदर के सम्पूर्ण जांच कार्यवाही में आरोपीयो द्वारा मृतक को मानसिक रूप से प्रताडित करने से आत्महत्या करना पाया गया।
अपराध क0 83 / 2022 धारा 306,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है विवेचना के दौरान आरोपी 1 प्रंशात कन्नोजे पिता मेधनाथ कन्नोजे उम्र 54 साल पता वार्ड क० 23 विवेकानंद नगर थाना बसतपुर जिला राजनांदगांव 2. ढालेश कुमार पटेल पिता भोजराम पटेल उम्र 45 साल पता 3ए / 36 नंदिनी नगर थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग छ0ग0 3. प्रेमेन्द्र कुमार उपाध्याय पिता रामेश्वर उपाध्याय उम्र 51 साल पता सुखा झाड के पास समता कालोनी रायपूर थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर को गिर0 कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया । प्रकरण में विवेचना जारी है।