ACCIDENT NEWS : लैलूंगा से रायगढ़ जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौके पर मौत, 20 लोग घायल

ACCIDENT NEWS : जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत यात्री बस पलटने की खबर सामने आ रही है। बस पलटने से 2  लोगों की मौके पर मौत हो गई है।

ACCIDENT NEWS : लैलूंगा से रायगढ़ जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौके पर मौत, 20 लोग घायल
ACCIDENT NEWS : लैलूंगा से रायगढ़ जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौके पर मौत, 20 लोग घायल

ACCIDENT NEWS : जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत यात्री बस पलटने की खबर सामने आ रही है। बस पलटने से 2  लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग साढ़े 7 बजे लैलूंगा से रायगढ़ जा रही बस घरघोडा ब्लॉक के ग्राम चारभांठा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 20 से अधिक लोग घायल हुए है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल लगों को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल  भेजा गया है। घटना के बाद से वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी गयी है।