CG डबल मर्डर BIG NEWS: पति-पत्नी की निर्मम हत्या.... महिला ने कुल्हाड़ी से हमला कर जेठ-जेठानी को उतारा मौत के घाट.... खौफनाक मौत देने के बाद महिला पहुंची थाने.... बोली, 2 लोगों को मारकर आ रही हूं.... मचा हड़कंप.... फिर जो हुआ.....

CG डबल मर्डर BIG NEWS: पति-पत्नी की निर्मम हत्या.... महिला ने कुल्हाड़ी से हमला कर जेठ-जेठानी को उतारा मौत के घाट.... खौफनाक मौत देने के बाद महिला पहुंची थाने.... बोली, 2 लोगों को मारकर आ रही हूं.... मचा हड़कंप.... फिर जो हुआ.....


नयाभारत डेस्क। एक महिला ने जादू टोने के शक में अपने ही परिवार के जेठ जेठानी की हत्या कर दी और खुद थाने पंहुचकर आत्मसमर्पण कर दिया। मामला जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र का है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जशपुर एसपी विजय अग्रवाल खुद घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। आरोपी महिला ग्राम पंचायत डोभ की है। जिसे जादू टोने के शक ने इस कदर जकड़ रखा था कि महिला ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ही परिवार के जेठ जेठानी को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम मघनु राम पिता बोलो व उसकी पत्नी गंगोत्री बाई है।


हत्या कर थाना पहुंची महिला का नाम लुन्दरी बाई पति बुधमन भगत बताया जा रहा है। जब महिला थाना पहुंची तो पुलिस को विश्वास नहीं हुआ और तस्दीक के लिए टीम डोभ रवाना हो गई। गांव पहुंचने पर महिला की बातें सच साबित हुई। जिसके बाद पुलिस ने गांव के लोगों को जुटा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि दोनों जादू-टोना करते थे। इस कारण उसने पति-पत्नी को कुल्हाड़ी से मार डाला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोभ निवासी लुंदरी बाई पति बुधमन भगत 30 वर्ष को पड़ोस में रह रहे मघनु राम व उसकी पत्नी गंगोत्री बाई पर जादू-टोना करने का शक था।

 

 

उसे लगता था कि दोनों उसके परिवार को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी बीच उसने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दोनों की निर्मम हत्या कर दी। थाने में पहुंचते ही महिला ने पुलिसकर्मियों से कहा कि पड़ोस के दो लोगों को मारकर आई हूं। यह सुनते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पहले तो पुलिस को भरोसा नहीं हुआ लेकिन इसकी तफ्तीश करने पुलिस तत्काल गांव के लिए रवाना हुई। गांव पहुंचने पर महिला की बातें सही पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि अपने ही परिवार के दो सदस्यों की महिला द्वारा हत्या कर दी गई है यह बेहद गंभीर है।