CG: नाबालिग प्रेमी की मौत.... डीजे में डांस करते नाबालिग प्रेमी जोड़े के बीच हो गई हाथापाई.... फिर आधी रात दोनों ने उठा लिया खौफनाक कदम.... फांसी पर झूलती मिली प्रेमी की लाश.... किशोरी ने खाया जहर.... फिर जो हुआ......




...
बलरामपुर 31 जनवरी 2022। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम में सभी DJ की धुन पर डांस कर रहे थे। इसी बीच एक नाबालिग प्रेमी जोड़े के बीच विवाद हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई तो किशोरी के भाई ने उसे कमरे में बंद कर दिया। आधी रात को किशोरी घर से भाग निकली और प्रेमी से मिली। इसी बीच दोनों ने खौफनाक कदम उठा लिया। नाबालिग प्रेमी की लाश सुबह फांसी पर झूलती मिली जबकि किशोरी बेहोशी की हालत में अपने चाचा के घर पाई गई। किशोरी ने जहर सेवन कर लिया था। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
रास्ते में ही किशोरी को होश आ जाने से परिजन ने थोड़ी राहत की सांस ली है। उसका उपचार जारी है। टाटीझरिया के धवईटोला निवासी अनिल नगेशिया 17 वर्ष का गांव की ही 11वीं में अध्ययनरत छात्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों गांव में एक समारोह में अन्य युवाओं के साथ डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरु हो गया। विवाद के दौरान दोनों में हाथापाई हो गई। यह देख छात्रा का भाई उसे घर ले गया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। भाई द्वारा कमरे में बंद कर दिए जाने के बाद छात्रा आधी रात किसी तरह वहां से भाग निकली।
परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। खोजबीन के दौरान सुबह अनिल नगेशिया की लाश इमली के पेड़ पर फांसी से लटकती मिली। उसकी मौत हो चुकी थी। इधर छात्रा अपने चाचा के घर बेसुध हालत में सोती हुई मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसने जहर सेवन कर लिया था। आनन-फानन में कुसमी अस्पताल पहुंचे। उसकी फिर से हालत बिगडऩे लगी। इसके बाद चिकित्सकों ने रविवार को उसे बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर रेफर कर दिया। अम्बिकापुर भेजा गया वहां उपचार के दौरान छात्रा को होश आ गया है। रात में ही छात्रा अपने प्रेमी अनिल से मिली थी।