मुनमुना एवं चियाँडाँड़ संकुल का संयुक्त प्रशिक्षण"नवा जतन" 2.0 निदानात्मक परिक्षण एवं उपचारात्मक शिक्षण दो चरणों में हुआ संपन्न।




पंडरिया/प्रशिक्षण की शुरुआत प्राचार्य आर. एस. शाण्डिल्य,आर के शर्मा (व्याख्याता), मुनमुना एवं चियाँडाँड़ संकुल समन्वयक रघुनन्दन गुप्ता एवं रामसिंह धुर्वे , के द्वारा सर्वप्रथम वाग्देवी माँ सरस्वती एवं भारतमाता के तैलीय चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा-अर्चना, माल्यार्पण किया गया। ततपश्चात माता सरस्वती की वंदना, राष्ट्रगान एवं भारतमाता की यशोगान पश्चात संकुल प्राचार्य शाण्डिल्य का उद्बोधन हुआ। दोनों संकुल से उपस्थित समस्त विद्यालय के नवपदोन्नत प्रधान पाठकों का तिलक लगाकर श्रीफल, लेखनी, पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को सोनपुरी संकुल समन्वयक काशीराम गोयल के द्वारा (PFMS) सम्बन्धी जानकारी दी गयी साथ ही पंडरिया संकुल समन्वयक उत्तम लॉयल के द्वारा "नवा जतन 2.0" के मुख्य बिंदुओं को फोकस करते हुए समझाया गया। "पीएलसी शिक्षक सदस्य रामचरित सिंह सोलंकी (प्र.पा.-आ.बा.आ.प्राथ.शाला- चियाडांड) के द्वारा FLN बुनियादी शिक्षा पर आधारित साक्षरता एवं सँख्यात्मकता के अलावा सुनने के पांच स्तर, पाठ्यचर्या, उपचारात्मक शिक्षण की 6 प्रक्रिया जिसमें बच्चों को अधिक सीखने के लिये कैसे?,क्या?करना है-जिसमें मुख्य-चुनौती, जिज्ञास, सेल्फी विथ सक्सेस से बच्चों में सीखने के कमी की भरपाई करना। आंकलन के विधि, (ELPS) अनुभव, भाषा, चित्र, प्रतीक सम्बन्धी जानकारी। मूल्यांकन, निदानात्मक परीक्षण एवं उपचारात्मक शिक्षण तथा गणितीय कौशल पर बड़े ही रोचक ढंग से गणितीय संक्रियाओं को बच्चों को कैसे सीखाना, अधिक से अधिक अभ्यास करना व स्वयं जांचना आदि विषयों पर महत्वपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण दिया गया।
रघुनंदन गुप्ता के द्वारा रचनात्मक कौशलों, 100 दिन(14 सप्ताह) भाषायी व गणितीय दक्षता, C6 की अवधारणा को परिभाषित किया गया। सुमित पांडे के द्वारा ASER, NAS एवं PISA के माध्यम से बच्चों के स्तर व मूल्यांकन, 6c, 21 वीं सदी के बदलाव आदि पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
अन्तिम एवं समापन दिवस को APC श्री अवधेशनंदन श्रीवास्तव के द्वारा जीवन विद्या व नैतिक शिक्षा जिसमें 5 ज्ञानेन्द्रियों के सकारात्मक व नकारात्मक उपयोग के लाभ तथा हानि से बच्चों में संस्कार का भाव जागृत करने के लिए सभी शिक्षकों से आह्वान व आग्रह किये। प्र.पा.रामचरित सोलंकी को मुनमुना संकुल के संयुक्त प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के दायित्व निर्वहन पर मुनमुना संकुल समन्वयक रघुनन्दन गुप्ता के द्वारा संकुल की ओर से मोमेंटो भेंट किया गया एवं मोहनलाल शर्मा के मोटीवेशनल स्पीच के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों को गुब्बारे से We Will Win की भाव की गतिविधि के साथ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से समापन हुआ।