Employees Holiday List : कर्मचारियों के लिए Good News , सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश की सूची जारी, इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय, GAD ने जारी किया आदेश…

Employees Holiday List : राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2023 के सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश की सूची जारी कर दी गई है। साल में कुल 50 छुट्टियों की घोषणा की गई है, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। 6th 7th pay commission good news for employees list of public and optional holidays released offices will remain closed for so many days order issued by general administration department

Employees Holiday List : कर्मचारियों के लिए Good News , सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश की सूची जारी, इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय, GAD ने जारी किया आदेश…
Employees Holiday List : कर्मचारियों के लिए Good News , सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश की सूची जारी, इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय, GAD ने जारी किया आदेश…

6th-7th pay Commission Employees Holiday List : राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को महंगाई भत्ते सहित अन्य लाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी बीच राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी की गई है। इसके तहत कर्मचारियों को कुल 50 अवकाश का लाभ प्राप्त होगा। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।(6th-7th pay Commission Employees Holiday List)

 

सामान प्रशासन विभाग, राजस्थान द्वारा जारी आदेश के तहत वर्ष 2023 में कर्मचारियों को सार्वजनिक सहित ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई है। जारी लिस्ट के तहत साल में कुल 29 सार्वजनिक जबकि 21 ऐच्छिक अवकाश कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।(6th-7th pay Commission Employees Holiday List)

 

क्या है नियम

जरी नियम के तहत वर्ष में शनिवार रविवार को कर्मचारियों के लिए सामान्य सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इसके अलावा ऐच्छिक अवकाश की सूची में से कोई भी दो अवकाश प्रत्येक कर्मचारी को उपयोग में लाने की आज्ञा दी जाएगी।(6th-7th pay Commission Employees Holiday List)

29 सार्वजनिक अवकाश की घोषणा


जिन 29 सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। उसमें

  • गणतंत्र दिवस के अलावा
  • महाशिवरात्रि
  • होलिका दहन
  • धूलंडी
  • चेटीचंड
  • रामनवमी
  • महावीर जयंती
  • गुड फ्राइडे
  • अंबेडकर जयंती
  • परशुराम जयंती
  • ईद उल फितर
  • महाराणा प्रताप जयंती
  • ईद उल अजहा
  • मोहर्रम
  • विश्व आदिवासी दिवस
  • स्वतंत्रता दिवस
  • रक्षाबंधन
  • कृष्ण जन्माष्टमी
  • रामदेव जयंती
  • तेजा दशमी
  • बारावफात
  • महात्मा गांधी जयंती
  • नवरात्र स्थापना
  • अग्रसेन जयंती
  • दुर्गा अष्टमी
  • विजय नवमी
  • दीपावली
  • गोवर्धन पूजा
  • भाई दूज
  • गुरु नानक जयंती
  • क्रिसमस डे के अवकाश प्रदान किए जाएंगे।
  •  

21 ऐच्छिक अवकाश की सूची

 

  • क्रिश्चियन नववर्ष,
  • लोहड़ी
  • देवनारायण जयंती
  • विश्वकर्मा जयंती
  • स्वामी रामचरण जयंती
  • गुरु रविदास जयंती
  • महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती
  • गोड़गे महाराज जयंती
  • शबे बारात
  • महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती
  • वैशाखी
  • सेन जयंती
  • जुम्मा तुल विदा,
  • बुद्ध पूर्णिमा
  • गुरु पूर्णिमा
  • गणेश चतुर्थी
  • संवत्सरी
  • अनंत चतुर्दशी
  • महानवमी और
  • करवा चौथ की छुट्टियां शामिल है।