विकसित भारत संकल्प यात्रा की टीम पहुची नगर पालिका पंडरिया,हितग्राहियो की दी गई योजनाओ की जानकारी।




कवर्धा/ पंडरिया/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी की गारंटी ग्रामीण क्षेत्रो से होकर मंगलवार को पंडरिया नगर पालिका में पहुँची।सामुदायिक भवन पंडरिया पर आयोजित कार्यक्रम में लोगो को पी एम विश्वकर्मा,आयुष्मान भारत,प्रधानमंत्री पोषन अभियान,हर घर जल जीवन मिशन,प्रधानमंत्री स्वामित्व,जीवन ज्योति बीमा योजना,नैनो फर्टिलाइजर शामिल है।साथ ही जनजातीय परिवारों के कल्याण से सम्बंधित योजनाओ में सिकल सेल एनीमिया निवारण मिशन केंद्र शामिल है।
LED स्क्रीन से मिल रही जानकारी-- विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगी एलईडी स्क्रीन द्वारा केंद्र सरकार द्वारा किये गए विकास कामो और योजनाओ की जानकारी दी।इस अवसर पर योजनाओ का लाभ देने विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर पात्र हितग्राहियो को लाभान्वित किया।कार्यक्रम में केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत अपना अनुभव साझा किए।
नगर पालिका उपाध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।भारत वर्ष 2014 के पहले क्या था और 2014 के बाद क्या परिवर्तन आया है यह किसी को बताने की जरूरत नही है।आज भारत मे 4 करोड़ लोगो को आवास मिल चुके है।हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि भारत को विकसित देश बनाये।
उन्होंने कहा कि 1947 के बाद कितनी सरकारे रही और हर सरकारे ने काम भी किया होगा।यही देश था और आय के संसाधन में यही थे।भारत के बारे में अब लोगो की धारणा बदल चुकी है।हर व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
सभी पात्रो को मिल रहा है लाभ-
पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर कल्याण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में ऐतिहासिक कार्य हुए है।शहरी क्षेत्र में सभी गरीबी रेखा कार्ड धारी हितग्राहियो को आवास मिल रहा है।कार्यक्रम में सभी लोगो ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंग छाबड़ा महामंत्री रविश सिंह देवचरण यादव रामकुमार यादव पार्षद अनुराग ठाकुर अमन पाठक सुमित तिवारी प्रियेश शुक्ला पुरन राजपूत बाबा तिवारी चिंटू ठाकुर लाल यादव, संदीप साहू, तनिष्क तिवारी, ब्रिज सोनी एवम सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारी लोग उपस्थित रहे।