पंडरिया नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा पर्व

पंडरिया नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा पर्व

कवर्धा, पंडरिया में शुक्रवार को दशहरा पर्व नगर व क्षेत्र में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पर्व के अवसर पर सुबह के पूजा-अर्चना हुई , नगर में आयोजित दशहरा मेले में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी

 

शुक्रवार को दशहरा पर्व पर घरों में विशेष पूजन किया गया। जहां लोगों ने शस्त्र पूजन किया साथ ही माता व बहनों ने भी भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की क्षेत्र के दूरदराज के गांवों से लोगों की भीड़ ट्रैक्टर-ट्रालियों से दशहरा पर्व ज्योत जवारा देवी दर्शन करने पहुंचे 

पंडरिया नगर का दशहरा दूर-दूर तक प्रसिद्ध है 

 

इस दौरान पुलिस-प्रशासन भी सतर्क नजर आये दशहरा महोत्सव में भीड़भाड़ वाले इलाकों में टू व्हीलर ,फोर व्हीलर गाड़ियों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहा पंडरिया पुलिस के द्वारा बहुत ही अच्छा चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया था जिसकी लोगों ने प्रशंसा की

 पंडरिया में दोपहर से ही गांव-गांव से लोगों का आना व भीड़ भाड़ प्रारंभ हो जाता है

पंडरिया दशहरा पर्व की परंपरा अनुसार पंडरिया राजा कृष्णराज सिंह शाम 7:00 बजे रथ पर सवार होकर अपने महल से निकलते हैं और बैरासिन मंदिर सिद्ध पीठ महामाया मंदिर देवी का दर्शन कर राजा अपने देखरेख में जोत जवारा के साथ-साथ रथ पर सवार होकर विसर्जन करने कुशाल बंद तालाब जाते हैं जहां जोत जवारा का विसर्जन कर रावण दहन किया गया जिसे देखने गांव गांव से हजारों की संख्या में लोग आते हैं यह परंपरा 500 से 600 साल से चली आ रही है इस बार नगर में रावण दहन दो स्थानों पर किया गया दोनों ही स्थानों में हजारों की संख्या में लोग जुटे व बहुत ही धूमधाम के साथ दशहरा पर्व मनाया गया।