4 मौत CG दर्दनाक हादसा : भीषण सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत,4 की हालत गंभीर…. बाजार आ रही थी ऑटो से, रास्ते में ही पिकअप ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर,ड्राइवर फरार.......




जगदलपुर। भीषण सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई है. वहीं सड़क हादसे में 4 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. तेज़ रफ़्तार पिकअप और ऑटो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है.
आज सप्ताहिक बाजार लगा था, उसी बाजार में मतिबाई कश्यप, शनिबाई कश्यप, जानकी कश्यप और फूलमति मौर्य के अलावे कई और महिलाएं भी सवार थी। पिकप के टक्कर के बाद मतिबाई कश्यप और शनिबाई कश्यप की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि जानकी कश्यप और फूलमति मौर्य की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो में सवार होकर महिलाएं देवड़ा साप्ताहिक बाजार में खरीददारी के लिए निकली थीं. इसी बीच भानपुरी के चमिया के पास सड़क हादसा हुआ. हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फ़रार हो गया है. भानपुरी थाना प्रभारी राजेश मरई ने जानकारी दी.
युवती और बच्ची ने उपचार के दौरान तोड़ दिया दम
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान भानपुरी के चमिया गांव निवासी जानकी कश्यप (15) पुत्री स्व. गोपीनाथ और सिवनी गांव निवासी फूलमती मौर्य (22) पुत्री लक्ष्मण मौर्य ने दम तोड़ दिया। मतीबाई, सनी कश्यप और जानकी कश्यप एक ही परिवार के सदस्य थे। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि उनके बीच क्या रिश्ता था।
ऑटो चालक सहित तीनों घायलों की स्थिति भी गंभीर
डॉक्टरों ने ऑटो चालक सहित तीनों घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। तीनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घायलों को लेकर जानकारी जुटा रही है। वहीं मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।