यहां भी जशपुर जैसी घटना VIDEO: कार सवार ने विसर्जन जुलूस में मचाया तांडव.... विसर्जन जुलूस के दौरान फुल स्पीड में घुसाई कार.... रिवर्स करते हुए 7 लोगों को रौंदा.... दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर चढ़ा दी कार.... देखें रोंगटे खड़ा कर देने वाला VIDEO.......




डेस्क। दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान एक कार भीड़ में घुस गई। इस घटना में 7 लोग घायल हो गए हैं। एक बच्चे समेत 2 को गंभीर चोट आई है। कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। भोपाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार चालक का लगा रही पता। इससे पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर में ही ऐसा ही मामला सामने आया था। मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई। जब एक तेज रफ्तार कार ने विसर्जन जुलूस में शामिल 7 लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी कार ड्राइवर बेहद तेज रफ्तार में रिवर्स करते हुए कार चला रहा है। जिसमें कई लोग इसकी चपेट आ गए।
घटना भोपाल के बजरिया थाना इलाके की है, जहां रात करीब 11 बजे के बाद बड़ी संख्या में लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक ही एक शख्स तेज रफ्तार कार लेकर जुलूस में घुस आया, यही नहीं गाड़ी को रिवर्स करते हुए कई लोगों को टक्कर मारते हुए भागने लगा। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों ने आरोपी कार वाले को रोकने के लिए उसका पीछा किया। लेकिन कार सवार रुकने को तैयार नहीं था।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को जल्द पकड़ने की बात कही है। दूसरी ओर घटना के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला। लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने हालात को संभालने के लिए लाठीचार्ज भी किया है। इससे पहले पत्थलगांव में दशहरे की झांकी के दौरान दुर्गा विसर्जन को जा रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था।
देखें वीडियो