CG जॉब अलर्ट: 1715 महिला नगर सैनिकों की होगी भर्ती.... प्रदेश के महिला/कन्या छात्रावास/आश्रमों में होगी तैनाती..... देखिए पूरी डिटेल.....




रायपुर। महिला / कन्या छात्रावास / आश्रमों हेतु महिला होमगार्ड की भर्ती के लिए आदेश जारी किया गया है। नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एस.डी.आर.एफ. मुख्यालय छत्तीसगढ़ ने समस्त जिला सेनानी नगर सेना, छत्तीसगढ को निर्देश दिए है। शासन से 1,000 महिला सैनिक भर्ती की स्वीकृति के विरुद्ध 781 महिला सैनिक भर्ती हुई थी। जिसमें से 727 महिला सैनिक उपलब्ध है। वर्तमान में 1715 महिला सैनिक भर्ती की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
जारी आदेश में कहा गया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सरक्षण संबंधी कार्ययोजना के तहत छात्राओं के आवासीय संस्थाओं के लिए पूर्व स्वीकृत 1,000 महिला नगर सैनिकों में से रिक्त 219 पदों को शामिल करते हुए 1496 नवीन महिला सैनिक इस प्रकार कुल 1715 महिला होमगार्ड की भर्ती की अनुमति प्रदान की गई है। जिसका विभाजन जिला इकाईयों में उपलब्ध कन्या छात्रावास / आश्रमों की संख्या को आधार बना कर संलग्न सूची अनुसार कोटा (संख्या) आवंटित की गई है।
अतः जिले को पूर्व आवंटित महिला आश्रम / छात्रावाओं की भर्ती हेतु कोटे में से रिक्त पद को सम्मिलित करते हुए संलग्न सूची में दर्शित संख्या सम्मलित है । अतएव पूर्व से रिक्त वर्गवार (संवर्ग) एवं वर्तमान में आवंटित संख्या में वर्गवार आरक्षित सीटों का बटवारा कर संवर्गवार जानकारी निम्न कॉलम में दिनांक 18.11.2021 तक मुख्यालय प्रेषित करना सुनिश्चित करें।